देश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष-महिलाओं की जूडो प्रतियोगिता 9 से 11 दिसंबर तक लखनऊ में होगी। इस प्रतियोगिता के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय चयन-ट्रायल 27 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।


क्रीड़ाधिकारी देवीप्रसाद ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 27 नवंबर को सुबह 10 बजे तक दे सकते हैं। चयनित खिलाड़ी 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों को अपने साथ पात्रता प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त एवं प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क होगा। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक-बालिकाओं की जूडो प्रतियोगिता 1 से 3 दिसंबर तक कानपुर में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल 27 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में होगा। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि उसी दिन सुबह 10 बजे तक दे सकते हैं। चयनित खिलाड़ी 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ पात्रता प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त एवं प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क होगा। सब-जूनियर बालक-बालिकाओं की आयु वर्ष 2013, 2014 एवं 2015 के बीच होनी चाहिए।



Source link