रायबरेली। सूबेदार एवं जूदेव स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) रायबरेली ने 24 खिलाड़ियों का चयन किया है। खिलाड़ियों के चयन के लिए 22 नवंबर को दूरभाष नगर के निकट मैदान पर ट्रायल कराया गया था। इसमें 63 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। चयनित सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।


चयन समिति के सदस्य महेंद्र त्रिवेदी, आरिफ अली और दिलीप सिंह ने चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 30 नवंबर से छह दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन कर टीम की घोषणा की जाएगी।



Source link