{“_id”:”6b0b430769fd144cde0e853e”,”slug”:”four-kanwariyas-set-out-for-bageshwar-dham-to-nourish-the-roots-of-sanatan-tradition-agra-news-c-25-1-agr1008-1224988-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: सनातन की जड़ों को सींचने के लिए बागेश्वर धाम को निकले 4 कांवड़िए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
![Agra News: सनातन की जड़ों को सींचने के लिए बागेश्वर धाम को निकले 4 कांवड़िए Four Kanwariyas set out for Bageshwar Dham to nourish the roots of Sanatan [tradition].](https://i0.wp.com/staticimg.amarujala.com/assets/images/4cplus/2026/11/29/bha-gaugdhhamakatashavara-ka-brajaghata-sa-bgashavara-thhama-taka-kavaugdha-lkara-nakal-sharathathhal_cb5f2526b77a58ae6c61d7957008bac6.jpeg?resize=414%2C233&ssl=1)
बाह: गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट से बागेश्वर धाम तक कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालु
बाह। सर्दी से बेपरवाह 4 कांवड़िए सनातन की जड़ों को सींचने के लिए गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट से गंगाजल भर कर बागेश्वर धाम के लिए निकले हैं। गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट से बागेश्वर धाम (गढा, छतरपुर, मध्य प्रदेश) 641 किमी की दूरी पर है। गढ़ा गांव के मुन्नालाल समेत 4 कांवड़िए अनूठी सनातन यात्रा के 330 किमी के पड़ाव पर शनिवार शाम बाह पहुंचे। हर हर बम बम, जय श्री बागेश्वर धाम के घोष के साथ आगे बढ़ रहे मुन्नालाल ने बताया कि सनातन की जड़ों को सींचने के लिए गंगाजल ले जा रहे हैं। बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से प्रभावित होकर कांवड़ यात्रा शुरू की है। जिसका मकसद सनातनियों में एकजुटता का संदेश देना है। तभी प्राचीन भारतीय सनातन संस्कृति एवं परंपरा समृद्ध होगी। 330 किमी की यात्रा की थकान पर उनका जुनूनी उत्साह राहगीरों में सनातन की ऊर्जा का संचार करने वाला था। कांवड़ यात्रियों की जरार में उमेश सिसोदिया, आकाश जादौन, संतशरन वर्मा, उपासना सिंह ने आगवानी की।
