{“_id”:”6b0b0f294f38d681570aa2e8″,”slug”:”lucknow-brother-in-law-accused-of-raping-minor-sister-in-law-and-forcing-an-abortion-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: जीजा पर नाबालिग साली से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रहने वाली किशोरी ने जीजा पर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता की मां ने शिकायत की तो आरोपी करीब 12 लोगों के साथ घर पहुंचा और पूरे परिवार को जानमाल की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कर ली।
इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव के मुताबिक, महिला ने बताया कि तबीयत खराब होने पर उनकी बड़ी बेटी पति के साथ मायके आ गई थी। दोनों करीब सात दिन तक मायके में रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान दामाद ने घर में मौजूद नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
ये भी पढ़ें – यूपी चुनाव 2027: रायबरेली में गरजे चिराग पासवान, बोले- लोगों को जब जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी ने दिखाई पीठ
ये भी पढ़ें – केजीएमयू में रैगिंग मामले में 38 छात्र निलंबित: कमरे में कपड़े उतरवाकर नचवाते थे; गाली-गलौज करके देते आदेश
किशोरी की मां का आरोप है कि बेटी ने गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को दी तो उसने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने से गर्भपात नहीं हुआ। करीब छह माह बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
आरोप है कि जान का खतरा बताकर आरोपी किशोरी को निजी अस्पताल ले गया और उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि 26 नवंबर की रात करीब नौ बजे आरोपी 12 लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और शिकायत करने पर धमकाया। आरोपी ने किशोरी की बहन को भी फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

