आगरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिचपुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, दंत व नेत्र चिकित्सा कक्ष, एक्स-रे और कोल्ड चेन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


डिजिटल एक्स-रे मशीन सुचारू मिली और ओपीडी में डॉ. सचिन यादव व डॉ. मीनाक्षी सिंह मरीजों का इलाज करते पाए गए। अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों से निशुल्क दवा व जांच सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी, वहीं किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन बांटे। डॉ. चौहान ने अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह और समस्त स्टाफ के कार्यों की सराहना की। इस दौरान डीपीओ अतुल सोनी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक लोकेंद्र कुमार तिवारी, जय शिव छोकर और आर्यन छोकर आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *