फतेहपुर सीकरी। जयपुर हाईवे पर बुधवार देर रात चौमा शाहपुर चौकी के पास पाली कट पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से आगरा भेजा।


बताया गया है कि पाली कट पर एक ट्रक आगरा की ओर जाने के लिए मुड़ने के इंतजार में खड़ा था। तभी आगरा की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक बल सिंह निवासी हमीरपुर केबिन में फंस गया। सूचना पर चौमा शाहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से उपचार के लिए आगरा भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *