आगरा नेशनल हाईवे के सिकंदरा से भगवान टाॅकीज चाैराहा तक रविवार को दिनभर जाम ने परेशान किया। वहीं, यमुना किनारा रोड और एमजी रोड पर भी जाम के हालात रहे। घंटों लोग इस जाम में फंसे रहे। 

Trending Videos

रविवार दोपहर 12 बजे से गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर जाम लगने लगा था। यहां पर मेट्रो का काम चल रहा है। आईएसबीटी तक वाहनों की लाइन लग रही है। सिकंदरा तिराहे पर भी यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। एमजी रोड पर भी जाम के हालात बने रहे।

पर्यटकों के वाहनों के दबाव से यमुना किनारा मार्ग पर भी यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। दिनभर पर्यटक परेशान रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें