आगरा में 25 नवंबर को साधु टीएल वासवासी की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय नो मीट डे मनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को शहर में मीट की सभी दुकानों को बंद रखने के लिए नोटिस जारी किया है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर सभी स्लॉटर हाउस, मीट मार्केट, मीट की दुकानों सहित मांस से संबंधित सभी प्रकार का कारोबार प्रतिबंधित रहेगा।

Trending Videos

डॉ. सिंह ने बताया कि पशु संरक्षण और अहिंसा के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने मीट कारोबारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे शासनादेश का सम्मान करते हुए सहयोग प्रदान करें। नगर निगम की टीमों को आदेशों के पालन के लिए पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें