डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में खुलकर नकल हो रही है। सचल दल को दो कॉलेजों में सामूहिक नकल मिली, तो एक कॉलेज में बिना कक्ष निरीक्षकों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर विवि प्रशासन ने इन तीन कॉलेजों में आगे की परीक्षा ऑब्जर्वर की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है।

सेमेस्टर परीक्षा में नकल रोकने के दावे शुरू से ही फेल हो रहे हैं। कॉलेजों में खुलेआम सामूहिक नकल कराई जा रही है, यह सच्चाई सचल दलों के निरीक्षण में सामने आ रही है। शनिवार को बीजीएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज और माता सूरजमुखी गर्ल्स डिग्री कॉलेज पर सचल दल पहुंचे, तो वहां परीक्षा की स्थिति देखकर सदस्य आश्चर्य में पड़ गए। परीक्षार्थी बिना किसी डर के नकल कर रहे थे। बीजीएल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और आचार्य ताराचंद शास्त्री डिग्री कॉलेज दल के सदस्यों ने सामूहिक नकल पकड़ी है। कई परीक्षार्थियों की कॉपियों पर एक से उत्तर लिखे हुए थे। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *