Agra youth murdered in America: Father said - will fight legal battle to punish son's murderer

गेविन दासौर का फाइल फोटो पत्नी के साथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमेरिका के इंडियाना में आगरा के गेविन दासौर को गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से पिता पवन दासौर काफी आहत हैं। वह एक ही बात बोल रहे हैं कि उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस ने आरोपी को आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा करने पर छोड़ दिया, जबकि सच्चाई यह नहीं है। वह बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

गेविन हाथ में पिस्टल जरूर पकड़े था, मगर गोली नहीं चला रहा था। पिकअप ट्रक चालक से विवाद के दौरान वह बाएं हाथ में पिस्टल लिए था। वह बाएं हाथ से गोली नहीं चला सकता था। वह केवल गलत तरीके से गाड़ी चलाने का विरोध कर रहा था। इसी बीच ट्रक में सवार अमेरिकी व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। 

पिता ने मोबाइल पर देखा अंतिम संस्कार

पिता पवन दासौर ने बेटे का अंतिम संस्कार मोबाइल पर देखा। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रविवार को उनके घर पहुंचे। 

  • पवन दासौर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि परिवार के साथ न्याय होगा। पूरे घटनाक्रम के बारे में वह विदेश मंत्री से बात करेंगे, जिससे जांच कराई जा सके। 
  • वहीं, बहन दीप्शी 29 जुलाई को भारत आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *