केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जब आजम खां जेल में थे तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने नहीं गए। अब चुनाव नजदीक आया तो आजम के प्रति सपा प्रमुख लगाव दिखा रहे हैं। शनिवार को वह रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जेलों में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने चले जाते थे। जब अखिलेश यादव राजनीति में नहीं थे, तब से आजम खां मुलायम सिंह यादव के सहयोगी थे। इसलिए अखिलेश को आजम से कई बार जेल में जाकर मिलना चाहिए था। एक सवाल के जवाब में बोले कि भारत की एकता, अखंडता, भाईचारा, सद्भाव के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यात्रा निकाल रहे हैं।

उनकी यात्रा से मुरादाबाद की सपा सांसद को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बिहार चुनाव पर बोले कि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। मोदी सरकार में लोगों को मुफ्त अनाज, सिलेंडर, पीएम आवास, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि मिली है। पीएम नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को अपना घर चलाना और बच्चों को पढ़ाना आसान हुआ है। बोले कि वंदे भारत ट्रेन ने देश को जोड़ने का काम किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें