अलीगढ़ के थाना सासनीगेट अंतर्गत गंगा धाम कॉलोनी में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर में रखे जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया। चोरी के बाद चोरों ने सबूत मिटाने की नीयत से घर में आग लगा दी।

आग लगने से घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने घर से धुआं उठता देखा तो पुलिस और मकान स्वामी को सूचना दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *