आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाईंखेड़ा में शुक्रवार से लापता किसान अनीत उर्फ गणेशी (30) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 36 घंटे तक पुलिस खेतों, जंगलों और रास्तों में उसकी तलाश करती रही। किसान का शव गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर नहर किनारे गंगाजल पाइपलाइन के नीचे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा मिला। मृतक के रिश्तेदार और पुलिस जैसे ही नहर किनारे पहुंची तो गंगाजल प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन लाइन से बदबू आ रही थी। मक्खियां और कुत्तों को देखकर लोगों को शक हुआ था।

 




Farmer Brutally Murdered in Agra

गड्ढे में दबा मिला किसान का शव।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


परिजन के मुताबिक गांव बाईंखेड़ा निवासी अनीत उर्फ गणेशी बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से खेत पर सोने के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी पिंकी खेत पर मवेशियों को चारा डालने पहुंची तो वहां नहीं था। चारपाई से बिस्तर भी गायब था। उसने चारपाई हटाकर सफाई की तो नीचे खून फैला मिला। पास में खून से सने पत्थर पड़े थे।

 


Farmer Brutally Murdered in Agra

माैके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


करीब 200 मीटर दूर अनीत की बाइक मिली। इसकी जानकारी होते परिजन और गांव वाले सन्न रह गए। रास्ते में कई जगह खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने सर्विलांस टीम और खोजी कुत्ते की मदद ली। 36 घंटे तक पुलिस सिर्फ आशंकाओं में उलझी रही और ग्रामीण भी नहर और कुओं की तलाश कर रहे थे। इसी बीच मृतक के चचिया ससुर रुकमान यादव और शालिग्राम यादव ने बताया कि वह नहर के किनारे खड़े थे। तभी पुलिस आई गांव के बाहर गंगाजल पाइपलाइन के पास मक्खियां भिनभिनातीं दिखीं। कुत्तों का झुंड भी मंडरा रहा था।

 


Farmer Brutally Murdered in Agra

माैके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


शक होने पर दोनों खुद मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में बिस्तर में लिपटा गणेशी का शव मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों की रूह कांप गई। किसान के सिर, गले, नाभि और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गोदने के गहरे निशान मिले। शव के पास बिस्तर में लिपटा हुआ खून से सना चाकू भी मिला।

 


Farmer Brutally Murdered in Agra

माैके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


अपराध निरीक्षक सचिन चावला ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब उसमें हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई सहित कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-Agra News: बेकाबू कंटेनर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से तीन मजदूर हुए घायल; हाईवे पर लगी वाहनों की कतार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें