हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर दो दिन पूर्व ईंट पाथने का काम कर रहे बिहार निवासी मजदूर के नौ माह के बेटे की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूर बिहार लौट गया। थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं है।

थाना हरदुआगंज क्षेत्र के पनैठी साधु आश्रम रोड पर सरमस्तपुर गांव के निकट ईंट भट्ठा है, जिसमें भाजपा नेता के भाई पार्टनर हैं। भट्ठे से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मजदूर मिट्टी गलाकर ईंट पाथने का काम करते हैं। भट्ठा मुनीम ने बताया कि मजदूर जितेंद्र का नौ माह का बेटा बरसात के पानी से भरे गड्ढे में खेलते-खेलते गिर गया, जबकि पास में अन्य बालक भी खेल रहे थे। 

सूचना मिलने पर भट्ठा स्वामी बच्चे को लेकर अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार बिहार लौट गया। एसएचओ हरिभान सिंह राठौर के अनुसार थाना पुलिस को इस संबंध में की सूचना प्राप्त नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *