लखनऊ2 दिन पहलेलेखक: सचिन मुद्गल
- कॉपी लिंक

IPS आलोक सिंह UPPSC के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। सरकार में आलोक सिंह की नियुक्ति पर सहमति बन गई है। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश के सभी 4 भर्ती बोर्ड की कमान IPS के हाथों में आ जाएगी।
यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत 21 नवंबर को रिटायर हो गए हैं। चुनाव करीब होने की वजह से सरकार आयोग में लंबित भर्तियों को जल्द पूरा कराना चाहेगी। लिहाजा अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होनी है।
PAC महानिदेशक और 1995 बैच के IPS अफसर अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पास यूपी स्पेशल पुलिस के डीजी का कार्यभार भी है। रिटायरमेंट जनवरी 2027 में है। हालांकि, वह 2 साल तक अध्यक्ष पद पर रहेंगे।
फिलहाल बाकी भर्ती बोर्ड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कमान पूर्व डीजीपी सत्यनारायण साबत, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग में पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार और पुलिस भर्ती-प्रोन्नति बोर्ड की कमान डीजीपी एसबी शिरडकर के हाथों में है।

IAS अधिकारियों के कार्यकाल में काम सुस्त रहा
- जानकार मानते हैं कि भर्ती आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष पद पर IPS अफसरों की तैनाती का प्रयोग सफल रहा है। IPS को अध्यक्ष बनाने से पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी मुस्तैद रहते हैं। परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका भी कम रहती है।
- इससे पहले आयोग में IAS अधिकारी तैनात होते रहे हैं, लेकिन उनका कार्यकाल अपेक्षाकृत बेहतर नहीं रहा। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में ही पूर्व अध्यक्ष प्रवीर कुमार के कार्यकाल में कामकाज की रफ्तार बिलकुल धीमी पड़ गई थी।

आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर रहे
आलोक सिंह नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के पहले पुलिस कमिश्नर रहे हैं। जनवरी 2020 में नियुक्ति हुई थी। कानपुर जोन के एडीजी, मेरठ रेंज के आईजी और कानपुर के एसएसपी व आईजी पद पर भी रहे हैं। पुलिस सेवा में उन्हें कई पदक मिले।
आलोक सिंह को पुलिस वीरता पदक (PMG – 2003), सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (PM – 2012), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (PPM – 2021), उत्कृष्ट सेवा पदक (2020) और अति उत्कृष्ट सेवा पदक (2026) नवाजा जा चुका है।
हर साल 15-20 हजार भर्तियां करता है लोक सेवा आयोग
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) एक साल में करीब 15 से 20 हजार भर्तियां करता है। पीसीएस, पीसीएस-ज्यूडिशियल जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा की जिम्मेदारी भी आयोग के पास रहती है। इसके अलावा, आरओ, एआरओ, तहसीलदार, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नायब तहसीलदार, एआरटीओ जैसी भर्तियां भी करता है।

————————–
आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए…

आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

