Amethi murder case: Chandan wanted to get Poonam at any cost, even sold mother and sister's jewellery, diary r

अमेठी हत्याकांड।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


चंदन और पूनम के बीच रिश्तों की कहानी बड़ी रोचक है। दीवाने चंदन ने शायद धन, दौलत, रिश्ते-नाते सब कुछ न्यौछावर करने की ठान ली थी और जब वह अपने मकसद में कामयाबी नहीं हुआ तो उसने शिक्षक, उसकी पत्नी और दो मासूम बेटियों को मौत की नींद सुला दिया। 

Trending Videos

पुलिसिया पड़ताल में कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं, जिनसे पता चला कि चंदन ने आगाज से अंजाम तक पूनम को पाने की कोई कसर बाकी नहीं रखी। कुछ पुलिस सूत्रों से पता चला है कि चंदन व पूनम के रिश्ते बेपटरी हुए तो विवाद हुआ। रक्षा बंधन के दिन पूनम ने चंदन को थप्पड़ जड़ दिया था। उसके बाद जब चंदन ने धमकी दी तो उसके खिलाफ 18 अगस्त को मुकदमा लिखा दिया गया था। मुकदमें के बाद दोनों के बीच रिश्ते और तल्ख हो गए। इस पर भी चंदन ने पहले सुलह की कोशिश की, जब कामयाब नहीं हुआ तो उसने तीन पन्ने का एक प्रेम पत्र भी पूनम लिखा था। 

कहा जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने मृतक के किराए के घर से एक डायरी में रखे इस पत्र को बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक तीन पन्नों में से एक पन्ने में चंदन ने अपनी मोहब्बत की दुहाई देते हुए समझाने की कोशिश की थी। एक प्रेमी शब्दों के जरिए जितनी मनुहार कर सकता है, वह सब उसने लिखा था। साथ ही यह धमकी भी दी थी, कि यदि वह नहीं मानी तो दोनों के बीच की मोबाइल चैट वायरल कर देगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *