संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Thu, 22 Jun 2023 11:54 PM IST

अमेठी। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में बीडीओ हरीश्चंद्र सिंह ने अलग-अलग विभागों की ओर से अभियान के प्रति तैयार की गई योजनाओं के बारे में जानकारी ली। पंचायतीराज विभाग की ओर से गांव में अभियान चलाकर साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों की टोलियों का गठन करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने टीकाकरण अभियान के साथ अन्य कार्यों के बारे में बताया। बीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलेगा। बैठक में सीडीपीओ प्रवीण कुमार, लालमणि तिवारी, बांके लाल समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *