Amroha: youth from Uttarakhand died in accident, his bike went out control while trying avoid animal

बाइक हादसा

विस्तार


दिवाली पर नोएडा से घर जा रहे उत्तराखंड के पुष्कर सिंह बिष्ट (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में बाइक नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले गए। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक पुष्कर सिंह बिष्ट उत्तराखंड जनपद के अल्मोड़ा जिले के जाख गांव के रहने वाले हरीश सिंह बिष्ट के बेटे थे।

पुलिस के मुताबिक पुष्कर सिंह बिष्ट के परिवार में पत्नी गीता देवी के अलावा दो बेटे हैं। दो भाइयों में छोटे पुष्कर सिंह बिष्ट नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे। दिवाली के मौके पर पुष्कर सिंह बिष्ट बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में जोया टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में उनकी बाइक और नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पुष्कर सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए।

थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुष्कर सिंह बिष्ट को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य करने में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के पिता हरीश सिंह बिष्ट की तहरीर पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद बृहस्पतिवार के दोपहर परिजन शव को अपने घर ले गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *