http://www.a2znewsup.com

रिपोर्ट विजय द्विवेदी ( जगम्मनपुर ब्यूरो चीफ) ✍️

🧶(उरईजालौन) ग्राम खैरई : जनपद जालौन में आज बिजली का फर्राटा पंखा का प्लग लगाते समय करंट लगने से वृद्ध ग्रामीण की मृत्यु हो गई है ।
प्राप्त विवरण के अनुसार रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम खैरई निवासी लल्लूराम पुत्र प्रेमसहाय उम्र लगभग 70 वर्ष आज शनिवार की सुबह समय लगभग 9:30 बजे गर्मी लगने के कारण फर्राटा पंखा की तार का प्लग बोर्ड में लग रहे थे उसी समय उन्हें करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय मौजूद घर में एकमात्र उनकी वृद्ध पत्नी के द्वारा सहायतार्थ चीख पुकार मचाए जाने पर  जब पड़ोसी दौड़कर आए उन्होंने बेहोशी की हालत में वृद्ध को आनन-फानन गाड़ी में लिटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गए वहां परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । बताया जाता है कि मृतक लल्लूराम के दो बेटे हैं जो गोहन में सपरिवार निवास करते हैं।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP
खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *