{“_id”:”67084c7c6245194d3305ef44″,”slug”:”another-woman-died-after-eating-oil-orai-news-c-224-1-ori1005-120865-2024-10-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: तेलू खाने से बीमार एक और महिला ने तोड़ा दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोंच। कैलिया बरोदा कलां में तेलू खाने से बच्चों सहित 77 लोग बीमार हुए थे, जिनमें से अब तक दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बुधवार की देर रात मेडिकल कालेज में एक महिला ने और दम तोड़ दिया।
वहीं, नौ वर्षीय बालक आर्यन की मौत के बाद बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में गांव में अंत्येष्टि कर दी गई अभी भी मेडिकल कालेज में पचास से अधिक लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा कलां में हरिप्रकाश अहिरवार के यहां 3 अक्टूबर को भैंस को बच्चा हुआ था। भैंस की तेलू इकट्ठी कर 7 अक्टूबर को पहले कन्याओं को तेलू खिलाई गई फिर गांव व रिश्तेदारों को तेलू भोज कराया गया था।
उसी रात लगभग 2 बजे से तेलू खाने वाले लोगों की तबियत बिगड़ना शुरु हो गई थी और 8 अक्टूबर को गांव के बच्चों सहित 77 लोग बीमार हो गए।
सूचना पाकर बीमार लोगों को प्रशासन ने एंबुलेंसों की मदद से सीएचसी व मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। 8 अक्टूबर की दोपहर कोंच सीएचसी में 9 वर्षीय दिव्यांग आर्यन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम गांव में आर्यन की अंत्येष्टि कर दी गई थी, लेकिन देर रात उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती रामवती (70) पत्नी मौजी लाल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
इस मामले में हुई दूसरी मौत से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन के उपचार के बाद भी कई लोगों की हालत में अभी भी सुधार नहीं है। कल 6 लोग अस्पतालों से घर लौटे थे लेकिन उनमें से तीन लोगों की तबीयत दोबारा बिगड़ने से उन्हें फिर से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
