मानद उपाधि के लिए जी. रेड्डी, प्रो. पीबी शर्मा व प्रो. एससी शर्मा के नामों पर चर्चा

Trending Videos

कार्य परिषद की बैठक का मसौदा अंतिम मुहर लगाने के लिए राजभवन को भेजा

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीयू कार्य परिषद की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें 23 अक्तूबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारी पर चर्चा हुई। तय हुआ कि मुख्य अतिथि भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक डॉ. जी. सतीश रेड्डी होंगे। डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि के लिए डॉ. जी सतीश रेड्डी, शिक्षाविद प्रो. पीबी शर्मा तथा नैक के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एससी शर्मा के नामों पर चर्चा हुई। मानद उपाधि पर अंतिम मुहर लगाने के लिए तीनों के नाम राजभवन भेज दिए गए हैं। राजभवन ने बीयू का दीक्षांत समारोह 23 अक्तूबर को तय किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहेंगी।

किसी एक को मिलेगी मानद उपाधि

डॉ. जी. सतीश रेड्डी : भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक हैं। 2018 से 2022 तक रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन रहे। रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे।

2. प्रो. पीबी शर्मा : एमिटी विवि गुड़गांव के कुलपति। डीटीयू (दिल्ली प्रौद्योगिकी विवि) के संस्थापक कुलपति रहे। ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी और नॉलेज एंड इनोवेशन मैनेजमेंट क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए यूके के बर्मिंघम विवि ने मानद डॉक्टरेट ऑफ इंजीनियरिंग (ऑनोरिस कौसा) से सम्मानित किया।

3. प्रो. एससी शर्मा : तुमकुरु विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एससी शर्मा नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) के पूर्व अध्यक्ष हैं। डेढ़ साल तक छत्तीसगढ़ के विवेकानंद तकनीकी विवि का कुलपति रहे।

वर्जन

कार्य परिषद की बैठक में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जी. सतीश रेड्डी को बुलाना तय हुआ है। डीएससी की मानद उपाधि देने के लिए तीन नामों पर चर्चा हुई है, जिस पर अंतिम फैसला राजभवन करेगा। – प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति बीयू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *