Fatehpur News:प्रेमनगर में डेंगू का मरीज मिला, ऐरायां में संख्या सात पहुंची – A Dengue Patient Has Been Found In Premnagar, While The Number Of Cases In Airayan Has Reached Seven
खागा। ऐरायां ब्लॉक के प्रेमनगर कस्बे में बुखार से पीड़ित युवक की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई है। प्रेमनगर निवासी युवक को कई दिनों से बुखार, सिरदर्द और गले में जकड़न की शिकायत थी। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने डेंगू, सीबीसी, टायफाइड और मलेरिया की जांच कराई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।…



