Orai Farmers anger erupts at Naveen Galla Mandi they stage a protest by parking their tractor trolleys

नवीन गल्ला मंडी में किसानों का प्रदर्शन
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में एट नवीन गल्ला मंडी में धान खरीद में मनमानी को लेकर शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों पर अच्छी गुणवत्ता के धान का कम दाम लगाने और मंडी कर्मचारियों पर सही ढंग से डाक नहीं बुलाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आड़े-तिरछे खड़ी कर हंगामा किया। किसानों ने पारदर्शी तरीके से डाक कराने और उपज का उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई।



प्रदर्शन कर रहे किसान मानवेंद्र सिंह, रामलखन, सुमित, शिवम, अजय कुशवाहा, उदयभान और गोविंद सिंह आदि ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता का धान होने के बावजूद व्यापारी मनमाने तरीके से कम कीमत लगा रहे हैं। वहीं मंडी कर्मचारियों की ओर से भी सही ढंग से डाक नहीं बोली जा रही है। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।



Source link