Youth's body found beneath a motorcycle; accident suspected.

फोटो 17:: दीपेंद्र सिंह गुर्जर। फाइल फोटो

चकरनगर। पथर्रा मार्ग स्थित बिजलीघर के पास शुक्रवार सुबह बाइक के नीचे युवक का शव पड़ा मिला। युवक बृहस्पतिवार शाम घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर बाइक फिसलने से हादसे में मौत होने की आशंका जताई जा रही है।


थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी दीपेंद्र सिंह गुर्जर (22) बृहस्पतिवार शाम घर से गढ़ा कास्दा जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पथर्रा सड़क मार्ग स्थित बिजलीघर के पास झाड़ियों में उसकी बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली। बाइक के नीचे दीपेंद्र मृत अवस्था में पड़ा था। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजन को सूचना दी। मृतक के ममेरे भाई राघव गुर्जर ने बताया कि दीपेंद्र खेतीबाड़ी करता था। उसके एक बेटा है। परिजन ने उसके साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष जगदीश भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक फिसलने से युवक की मौत होने की आशंका है। युवक शराब का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

फोटो 17:: दीपेंद्र सिंह गुर्जर। फाइल फोटो

फोटो 17:: दीपेंद्र सिंह गुर्जर। फाइल फोटो



Source link