Attachment orders against four aides of MLA Abbas Ansari, notices pasted at the houses of the accused

अब्बास अंसारी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


जिला जेल में बंद रहे माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की जेल में मदद करने वाले सपा नेता और कैंटीन सप्लायर समेत चार के खिलाफ कुर्की के आदेश हुए हैं। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई है। ये सब फरार चल रहे हैं। आरोपियों में दो चित्रकूट, एक वाराणसी और एक गाजीपुर जिला निवासी है। पुलिस ने इनके घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा करा दिया है।

अब्बास अंसारी चित्रकूट जिला जेल में अपनी पत्नी निखत बानो से गैरकानूनी ढंग से मिलते पकड़ा गया था। मुखबिर की सूचना पर फरवरी 2023 में तत्कालीन एसपी वृंदा शुक्ला और तत्कालीन डीएम अभिषेक आनंद ने रगौली जेल में छापा मारा था। उस समय जेल परिसर स्थित एक अधिकारी के कमरे में अब्बास और निखत को पकड़ा गया था। इनका सहयोग करने वाले कर्वी के सपा नेता फराज खान, कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान, गाजीपुर निवासी चालक नियाज़ अंसारी और वाराणसी निवासी शहबाज खान को भी पकड़कर जेल भेजा गया था। विधायक अब्बास जेल में है, जबकि निखत समेत सभी जमानत पर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें