{“_id”:”675e7fb3ab16047d4f06c136″,”slug”:”atul-suicide-case-friends-reached-jaunpur-this-incident-happened-with-woman-raised-big-question-2024-12-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Atul Suicide Case : अतुल का नहीं था कोई अफेयर…, दोस्तों ने बताई बड़ी बात; बोले- यह कांड किसी महिला के साथ…”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कैंडल मार्च निकाल रहे अतुल के दोस्त आशीष तिवारी। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतुल सुभाष आत्महत्या मामले के बाद जाैनपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर तिराहे पर रविवार को वाराणसी से जाैनपुर पहुंचे अतुल के दोस्तों ने यह मार्च निकाला और सख्त कार्रवाई की मांग की। सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन के लोगों ने यह कहा कि अगर इस मामले में किसी महिला ने आत्महत्या की होती तो अब तक आरोपी सलाखों के पीछे होता, लेकिन अतुल मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ। आरोपियों को पकड़ने में इतने दिन लग गए।
Trending Videos
हाथों में जस्टिस इज ड्यू… जैसी तख्तियां लेकर दर्जनों लोग मार्च निकाल रहे थे। अतुल की माैत के आरोपियों को कड़ी सजा की भी मांग की गई है। पोस्टर के माध्यम से एक सवाल उठाया है कि अदालतों में न्याय होता है या साैदा।
एसआईएफएफ के मेंबर आशीष तिवारी ने कहा कि हम लोगों से अतुल अक्सर बात किया करते थे। फैमिली और कोर्ट में चल रहे मुकदमों के बारे में कभी-कभार चर्चा हो जाया करती थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अतुल का किसी भी लड़की या महिला के साथ कोई अफेयर नहीं था। यह विपक्ष की ओर से मनगढ़त बातें की गई है। ऐसे सवाल प्रमुख मुद्दे से भटकाने के लिए उठाए जाते हैं।
उन्होंने कैंडल मार्च निकाल मांग की कि अतुल ने सुसाइड नोट में जिन बातों का जिक्र किया है, जो आरोप लगाए हैं उस पर त्वरित और सख्त कार्रवाई हो। आरोपियों पर न्यायिक कार्रवाई हो। इसके साथ ही इसमें जेंडर बायस न हो।