बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ पर गांव भसौरा पुल के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। भतीजों की शादी समारोह की तैयारियों के लिए बाइक से पनीर लेकर लौट रहे दो रिश्तेदारों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक चाचा की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।




कन्नौज जनपद के विशनगढ़ थाना क्षेत्र के धीरपुर नगरिया निवासी सर्वेश चंद (56) मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में तैनात थे। वह मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव ब्यूतीखुर्द निवासी अमर दयाल (65) के रिश्तेदार थे। बुधवार को दोनों बिधूना बाजार से करीब 15 किलो पनीर खरीदकर बाइक से रामगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान गांव भसौरा पुल के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने सर्वेश चंद को मृत घोषित कर दिया, वहीं अमर दयाल को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *