Auraiya News: औरैया में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही अधिवक्ता बार भवन पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने लगे। चुनाव में पांच प्रमुख पदों के लिए कुल 798 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी।

चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर सबसे ज्यादा छह प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ सहित अन्य पदों के लिए भी चुनाव कराया जा रहा है।अध्यक्ष पद के लिए बृजेन्द्र सिंह यादव, कुलदीप कुमार दुबे, मानसिंह पाल, संजीव कुमार चतुर्वेदी उर्फ चुन्ना, शिव कुमार अरुण और सुनील कुमार दुबे चुनाव लड़ रहे हैं। महामंत्री पद के लिए सतेन्द्र पांडेय विमल, देवेन्द्र कुमार दीक्षित सोनू, हेमेन्द्र पांडेय, सुधीर कुमार गौतम और शिवेन्द्र सिंह सेंगर के बीच मुकाबला है।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए शशांक त्रिपाठी और योगेन्द्र कुमार राजपूत उर्फ सुनील आमने-सामने हैं। संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए अनुराग दुबे उर्फ राजू, रूप कुमार ओझा, अनूप कुमार श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह उर्फ रवि भदौरिया, गौरव कुमार राठौर और ऋषभ त्रिपाठी मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के पांच पदों के लिए देवेन्द्र सिंह राजपूत, हेमन्त कुमार, हिमांशु सिंह पाल, सोमनाथ सिंह और सूरज प्रताप सिंह प्रत्याशी हैं।चुनाव की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता हृदय नारायण पांडे, अरुण कुमार चतुर्वेदी, सुरेश कुमार मिश्रा, अमर सिंह सेंगर और हर प्रकाश शुक्ला की पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी गठित की गई है। मतदान संपन्न कराने के लिए 15 सदस्यों की टीम लगाई गई है।

मतदान के दौरान अधिवक्ताओं के बीच बार के विकास, सुविधाओं और वकीलों की समस्याओं को लेकर चर्चा होती रही। मतदाताओं का कहना है कि वे ऐसे अध्यक्ष का चुनाव करना चाहते हैं, जो अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करे और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाकर समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें