जिले के कूडो के खिलाड़ियों ने गुजरात के अहमदाबाद में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 से 18 नवंबर तक आयोजित तीन कूडो प्रतियोगिताओं में कुल 24 पदक अपने नाम किए। इन पदकों में सात स्वर्ण, चार रजत और तेरह कांस्य पदक शामिल हैं, जिससे जिले का मान बढ़ा है।
यह उपलब्धि 17वीं नेशनल, 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल और 7वीं फेडरेशन कूडो कप 2026-27 में हासिल हुई। टूर्नामेंट अहमदाबाद के वीर सावरकर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। कूडो आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने कोच संजय यादव और देवेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में यह सफलता पाई।
राष्ट्रीय कूडो में प्रगति साहू और पार्थ बरनवाल ने स्वर्ण पदक जीता। आराध्या यादव और तेजस राय ने रजत पदक हासिल किए। सृजा चौबे, सान्वी चतुर्वेदी, अचिंत्य पांडेय, प्रियंशु कन्नौजिया, आर्यन वर्मा और एहतेशाम अहमद ने कांस्य पदक जीते।
इंटरनेशनल कूडो में सृजा चौबे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संजना गौतम और पार्थ बरनवाल ने रजत पदक प्राप्त किए। सान्वी चतुर्वेदी, प्रियंशु गौड़ और अचिंत्य पांडेय ने कांस्य पदक हासिल किए।
00
फेडरेशन कप में भी शानदार प्रदर्शन
फेडरेशन कप में सृजा चौबे, प्रियंशु कन्नौजिया, पार्थ जी बरनवाल और आर्यन वर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। सान्वी चतुर्वेदी, तान्या, संजना गौतम और प्रतीक यादव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस सफलता के बाद जनपद लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। भंवरनाथ मंदिर परिसर में अभिभावकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और मिठाई से उनका अभिनंदन किया। कोच संजय यादव और देवेंद्र वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम को दिया।
