{“_id”:”6b01ed6d0be9a9ba3401c368″,”slug”:”accident-occurs-as-a-boat-capsizes-in-a-vast-162-bigha-pond-ballia-news-c-190-1-ana1001-177669-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ballia News: 162 बीघा के विशाल तालाब में नाव पलटने से हुआ हादसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नगरा थाना क्षेत्र के विसरुफ गांव स्थित इसी तालाब में डूबे थे युवक।संवाद
– फोटो : 1
इंदरपुर (बलिया)। घर में शहनाई बजने की तैयारी थी। आंगन में शादी के मंगल गीत गूंज रहे थे। 26 नवंबर को बेटी की शादी और 22 नवंबर को तिलक के लिए पटना (बिहार) जाने की तैयारी थी।
दिल्ली से आए पांच दोस्त भी शादी की तैयारियों में हाथ बंटा रहे थे। परिवार मेहमानों के स्वागत में जुटा था, लेकिन शनिवार को तालाब में हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। दो दोस्तों की मौत से शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई।
शनिवार को पांचों दोस्त गांव घूमने निकले और पास स्थित करीब 162 बीघा के विशाल तालाब पर पहुंच गए। तालाब देखकर सभी ने नाव से घूमने का मन बनाया। सेल्फी लेने के साथ मस्ती करने लगे। इसी दौरान एक दोस्त नाव से पानी में गिर गया।
युवकों की चीख-पुकार सुनकर एक मल्लाह ने तुरंत बचाव शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। पांचों युवक दिल्ली में रहते थे और गांव के तालाब की गहराई तथा पानी की स्थिति से अनजान थे। ग्रामीणों का कहना है कि काश उनके साथ कोई स्थानीय व्यक्ति होता तो शायद हादसा टल सकता था।
