वाराणसी45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…काशी में देवताओं के धरती पर उतरने का उत्सव यानी देव दीपावली 24 नवंबर को मनाया जाएगा। गंगा के 84 घाटों पर लाखों दीपों की जगमगाहट देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों का सैलाब उमड़ने लगा है। लेकिन इस बार काशी पहुंचने की योजना बना रहे लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ठहरने और गंगा की सैर करने की है।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. पति की हत्या, पत्नी-दुधमुंहे बच्चे को लेकर सड़क पर बैठी, वाराणसी में जाम लगाया

वाराणसी में एक नहर में युवक का शव मिला है। परिवार ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी की। शव के पास ही पत्नी अपने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर बैठ गई। पढ़ें पूरी खबर…

2. वाराणसी में दोपहर 1 बजे अचानक बदला मौसम:बादल छाए, बूंदाबांदी हुई

काशी में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर करीब एक बजे आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। तापमान में गिरावट के चलते अब लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

3. नमो घाट पर गूंजे राम और शिव के भजन, राघव-प्राची की जुगलबंदी देखने पहुंचे 1000 युवा

धर्म की नगरी काशी में शुक्रवार रात गंगा महोत्सव का आगाज सुरों और भक्ति के संगम के साथ हुआ। महोत्सव की पहली शाम कोलकाता के भाई-बहन राघव और प्राची अग्रवाल के नाम रही। शाम 7 बजे जैसे ही दोनों ने मंच संभाला, आसमान से गिरती ओस के बीच भजनों की धुन ने माहौल में नई ऊर्जा भर दी। पढ़ें पूरी खबर…

4. भजन क्लबिंग की तस्वीर PM ने एक्स-हैंडिल पर की शेयर

वाराणसी के नमो घाट पर शुक्रवार की शाम काशी गंगा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इसकी पहली निशा भजन क्लबिंग से गुलजार हुई और कोलकाता के भाई-बहन; राघव और प्राची की भजन क्लबिंग ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डेढ़ घंटे के इस परफॉर्मेंस को प्रधानमंत्री ने भी सराहा है। पढ़ें पूरी खबर…

5. काशी में वंदे भारत ट्रेन में डालर भरा बैग छूटा

वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों और सुरक्षा बलों की सतर्कता व ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली है। दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटे एक बैग को सुरक्षित बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

6. काशी में देव दीपावली पर होटल से नाव तक हाउसफुल

काशी में देवताओं के धरती पर उतरने का उत्सव यानी देव दीपावली 24 नवंबर को मनाया जाएगा। गंगा के 84 घाटों पर लाखों दीपों की जगमगाहट देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों का सैलाब उमड़ने लगा है। लेकिन इस बार काशी पहुंचने की योजना बना रहे लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ठहरने और गंगा की सैर करने की है। पढ़ें पूरी खबर…

7. काशी में ल्यूकोडिप्लीटेड ब्लड की मांग बढ़ी:एक साल में 20% मरीजों को मिला

ब्लड चढ़ाने के बाद कुछ मरीजों को बुखार, ठंड लगने और दूसरी तरह के रिएक्शन की समस्या होती है। खासकर ऐसे मरीज जिन्हें लंबे समय तक या बार-बार ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ती है, उनके लिए यह परेशानी और बढ़ सकती है। इसे कम करने के लिए अब सामान्य ब्लड के साथ ल्यूकोडिप्लीटेड ब्लड का विकल्प भी उपलब्ध है। पढ़ें पूरी खबर…

8. काशी गोरखनाथ-मठ में CM की मां के लिए श्रद्धांजलि सभा

वाराणसी के मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर मठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माताजी के 91 वर्ष की आयु में हुए निधन के बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के मानद सदस्य अंबरीश सिंह ‘भोला’ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पढ़ें पूरी खबर…

9. बीएचयू अस्पताल में अनियमितताओं का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सा लापरवाही और उपकरणों की खरीद में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

10. एक बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे:निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने वाराणसी में SIR अभियान की समीक्षा की

भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी दाे दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। मतदाता सूची पुनरीक्षण और एसआईआर की शिकायतों के बीच बूथों पर अभियान की रफ्तार जांची।मंडलभर के अफसरों के साथ बैठक कर दुश्वारियों पर चर्चा की, चुनाव आयोग की गाइडलाइन दोहराते हुए युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link