आजमगढ़। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराकर अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। वहीं, भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर संविधान के महत्व और मौलिक कर्तव्यों पर चर्चा की गई।

मंडलायुक्त विवेक ने कार्यालय सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर आयुक्त डॉ. अर्चना द्विवेदी, ज्योति राय और प्रशासनिक अधिकारी रामअवध सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रभारी सीएमओ डॉ. अब्दुल अजीज के नेतृत्व में गोष्ठी और शपथ ग्रहण हुआ। उधर, भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं को नमन किया। इस दौरान घनश्याम पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, ऋषिकांत राय, डॉ. श्याम नारायण सिंह, रमाकांत मिश्रा और लक्ष्मण मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link