Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना की पुलिस ने सीही गांव के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार गांजा तस्कर को पकड़ा। उसके पास से 52.604 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी बाजार में कीमत 26 लाख रुपये है। वह पांच बंडल गांजा लेकर सप्लाई करने के लिए जा रहा था। जहानागंज थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, एसओजी और सर्विलांस टीम गुरुवार की रात संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान मुखबिर से गांजा तस्कर के संबंध में सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सीही गांव में निर्माणाधीन बाउंड्री के पास बबूल के पेड़ के नीचे से गांजा तस्कर बृजेश राजभर उर्फ धर्मू राजभर निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर को पकड़ लिया। वह पांच बंडल में गांजा लेकर पल्सर बाइक से सप्लाई करने जा रहा था। उसके पास से कुल 52.607 किलोग्राम गांजा, बाइक और 520 रुपये बरामद हुए। घटना के समय वह एक व्यक्ति को गांजा का बंडल देने आया था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इसके पूर्व 2013 में भी जेल जा चुका है। कुछ और सुराग मिलने हैं, जिस पर पुलिस काम कर रही है। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। गिरोह के सभी सदस्यों तक पुलिस जल्द पहुंचेगी।

दिव्यांगों को ढाल बनाकर गांजा तस्करी

दिव्यांगों को ढाल बनाकर करता था गांजा तस्करी : पकड़ा गया गांजा तस्कर बृजेश राजभर उर्फ धर्मू दिव्यांगों को ढाल बनाकर गांजा की तस्करी करता था। दिव्यांगों के माध्यम से दूसरे प्रदेश से गांजा मंगवाता था। इसके बाद जनपद में अलग-अलग सप्लाई करता था। दिव्यांगों के माध्यम से सप्लाई करता था। इसका दिव्यांगों का नेटवर्क है। इसके पूर्व एक दिव्यांग को भी गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेला भेजा गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पुलिस ने आरोपी को कहां से गिरफ्तार किया?

पुलिस ने सीही गांव में निर्माणाधीन बाउंड्री के पास बबूल के पेड़ के नीचे से आरोपी को पकड़ा।

✦आरोपी के पास से क्या-क्या बरामद हुआ?

आरोपी के पास से कुल 52.607 किलोग्राम गांजा, बाइक और 520 रुपये बरामद हुए।

✦आरोपी गांजा कैसे मंगवाता और सप्लाई करता था?

कहानी के अनुसार, वह दिव्यांगों के माध्यम से दूसरे प्रदेश से गांजा मंगवाता था और जनपद में अलग-अलग जगह सप्लाई करता था।



Source link