baba bageshwar dhirendra shastri mobile thrown hindu ekta yatra In jhansi see Video

धीरेंद्र शास्त्री पर फेंका मोबाइल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झांसी में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान उस समय अचानक अफरातफरी मच गई, जब मऊरानीपुर के रामवन होटल के पास भीड़ में किसी ने उनके ऊपर मोबाइल फेंक दिया। मामवे को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ‘कोई हमला नहीं हुआ था। फूल बरसा रहे एक भक्त का मोबाइल फोन गलती से गिर गया, यह कोई हमला नहीं था। हम यह यात्रा शांतिपूर्वक कर रहे हैं।’

धर्म के जयकारों के साथ आगे रवाना हुई बागेश्वर पीठाधीश्वर की एकता पदयात्रा 

मंगलवार सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मऊरानीपुर के ग्रामोदय से अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आगे आरंभ की। यात्रा आरंभ करने से पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद हनुमान चालीस का पाठ हुआ। 

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पं.धीरेंद्र शास्त्री ने सभी को ओरछा तक साथ चलने का अपील की। ग्रामोदय से आरंभ हुई यात्रा सबसे पहले बंगरा के श्रीराम कॉलेज पहुंचेगी। यहां कुछ देर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा। इसके पश्चात रात में सकरार के श्रीराम पैलेस पहुंचने के बाद शारदा महाविद्यालय पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *