KDC Green won the friendly cricket match by 40 runs.

शहर के केडीसी मैदान पर क्रिकेट मैच खेलतेे ​खिलाड़ी। – स्रोत : आयोजक

बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज (केडीसी) के मैदान पर बुधवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से केडीसी रेड और केडीसी ग्रीन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें केडीसी ग्रीन ने केडीसी रेड को 40 रन से हराया।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी ग्रीन की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। विनायक कश्यप ने 43 और निर्भय मौर्य ने 20 रन बनाए। केडीसी रेड की ओर से लकी और संदीप राजपूत ने दो-दो विकेट लिए, जबकि उमंग, रुद्रान और कृष्णा यादव को एक-एक विकेट मिला।

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी रेड की टीम 20 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। कृष्णा यादव ने नाबाद 32 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। केडीसी ग्रीन की ओर से दीपांश पांडे ने तीन और विनायक कश्यप ने दो विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले विनायक कश्यप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।



Source link