खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल की शाही मस्जिद में गुरुवार की सुबह बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। बकरीद पर सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। सुहाना मौसम और निशुल्क प्रवेश होने के कारण ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
ताजमहल के अलावा आगरा की प्रमुख मस्जिदों में खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके। मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा की। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। बकरीद के पर्व पर आगरा मंडल के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई।
2 of 7
ताजमहल की मस्जिद में अदा की गई नमाज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बकरीद के अवसर पर ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा। ताजमहल में नमाज के दौरान ज्यादा भीड़ नजर आई। ताजगंज और आसपास के नमाजियों ने सुबह सात बजे से ही ताजमहल पहुंचना शुरू कर दिया था।
3 of 7
ताजमहल की मस्जिद में अदा की गई नमाज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के साथ पहुंचे कई
नमाजियों ने पहले ताज का दीदार किया, फिर शाही मस्जिद में नमाज अदा की। खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके और देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। सुबह सात से 10 बजे तक सभी देसी-विदेशी सैलानियों को स्मारक में निशुल्क प्रवेश मिला।
4 of 7
फतेहपुर सीकरी में गूंजी ईद की तकबीर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर सीकरी में गूंजी ईद की तकबीर
फतेहपुर सीकरी में बकरीद के मौके पर शाही जामा मस्जिद सहित कस्बा और देहात की मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
5 of 7
बाह में बकरीद की नमाज पर दिखा भाईचारा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाह में बकरीद की नमाज पर दिखा भाईचारा
बाह क्षेत्र में बकरीद के मौके पर ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद श्रद्धालुओं ने आपसी सौहार्द और फर्ज निभाने का संदेश देते हुए एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।