सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोहिया ट्रस्ट का भी अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ट्रस्ट के अध्यक्ष हुआ करते थे। ट्रस्ट की बैठक में सभी आठों सदस्यों ने अखिलेश को अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी सहमति दी। अब अखिलेश के पास सपा के साथ लोहिया ट्रस्ट और जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट की भी कमान आ गई है। ट्रस्ट में अखिलेश के अलावा शिवपाल यादव, दीपक मिश्रा, आदित्य यादव, राम नरेश यादव, रामसेवक यादव, वीरपाल यादव और राजेश यादव सदस्य हैं। लोहिया ट्रस्ट का गठन सपा के गठन से पहले हुआ था। इसका उद्देश्य समाजवादी विचारधारा और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों का प्रचार-प्रसार करना रहा है। ट्रस्ट की गतिविधियों के जरिये समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ पार्टी के लिए संसाधन जुटाने में भी भूमिका भी रही है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *