इटावा। जिले में डेंगू के लगातार केस बढ़ रहे हैं। बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 372 मरीजों की डेंगू, टाइफायड मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 51 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें एक मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में डेंगू का निकला जबकि भर्ती चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज चल रहा है। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *