Kattappas mother becomes the center of attraction fetches a price of Rs 5.55 lakh

ददरी मेला के नंदी ग्राम में आकर्षण का केंद्र बनी कटप्पा की मां।संवाद

बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले के नंदीग्राम में हरियाणा की मुर्रा नस्ल की एक भैंस जिसे पशुपालक ‘कटप्पा की मां’ के नाम से पुकारते हैं पशुप्रेमियों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। अपनी उच्च नस्ल, शानदार दूध उत्पादन क्षमता और 5.55 लाख रुपये की कीमत को लेकर यह भैंस मेले में चर्चा का विषय बनी हुई है।


श्रीरामपुर सवरू बांध निवासी पशुपालक दयाशंकर यादव ने बताया कि उनकी यह भैंस दोनों समय मिलाकर प्रतिदिन करीब 22 लीटर दूध देती है। इस भैंस की बेहतर दूध उत्पादन क्षमता को देखते हुए एक निजी कंपनी की ओर से 17.250 लीटर दूध देने के रिकॉर्ड पर उन्हें प्रथम पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पशुपालक दयाशंकर यादव ने भैंस की कीमत 5.55 लाख रुपये तय की है। उनका कहना है कि यदि उन्हें यह तय कीमत मिल जाती है, तो वह इसे बेच देंगे, अन्यथा वह इसे वापस अपने घर ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि भैंस दूसरी बार गर्भवती है।

इसके पहले जन्मे पड़वे का नाम उन्होंने कटप्पा रखा है, जिसे वह अगले साल ददरी मेले में लाने के लिए तैयार कर रहे हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें