{“_id”:”6b04a0fe98c65a25b001612b”,”slug”:”police-returned-102-lost-mobile-phones-worth-23-lakh-to-their-owners-ballia-news-c-190-1-bal1001-177809-2026-11-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ballia News: पुलिस ने मालिकों को लौटाए 23 लाख के 102 गुमशुदा मोबाइल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खो हुई मोबाइल मिलने के बाद खुशी का इजहार पीड़ित।संवाद
बलिया। गुमशुदा मोबाइल फोन के साथ उसमें दर्ज जरूरी संपर्क, यादगार तस्वीरें और अन्य अहम जानकारियां खो जाने की चिंता सताती है, वहीं आर्थिक नुकसान भी होता है। इसी परेशानी को दूर करते हुए बलिया पुलिस ने तकनीक की मदद से 102 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने करीब 23 लाख रुपये अनुमानित कीमत के 102 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। सोमवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की सहायता से इन फोनों को ट्रेस कर खोज निकाला। इसमें विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने भी समन्वित भूमिका निभाई। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इससे पहले पांच अक्तूबर 2026 को भी पुलिस ने 107 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए थे, जिनकी कीमत करीब 21 लाख 40 हजार रुपये थी। इस तरह दो चरणों में कुल 209 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंपे जा चुके हैं।
नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कराकर उसे ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें और नजदीकी थाने में भी सूचना दें। उन्होंने कहा कि लोग अपने मोबाइल का आईएमईआई नंबर, खरीद का बिल और अन्य जरूरी विवरण सुरक्षित रखें, ताकि गुम होने की स्थिति में बरामदगी में आसानी हो सके।
