Four Arrested, Including A Police Constable: उत्तर प्रदेश के मऊ में एक नाबालिग लड़की के पिता को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक कांस्टेबल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कांस्टेबल ने अपने खिलाफ दर्ज पुराने दुष्कर्म के मुकदमे में सजा से बचने और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के लिए तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल विशाल भारती, सकीना खातून, निसार उर्फ नेसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार के रूप में हुई है। चारों को शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे सोनीधापा मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया।
