इंदरपुर/विशुनपुरा (बलिया)। घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 26 नवंबर को बरात आनी थी और 22 नवंबर को तिलक की रस्म होनी थी। इसी खुशी में शामिल होने दिल्ली से गांव आए पांच दोस्त शनिवार को तालाब में नाव पर सवार होकर सेल्फी ले रहे थे।

इसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और पांचों युवक गहरे पानी में डूबने लगे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आयुष (20) निवासी यूसुफपुर मुहम्मदाबाद सहित तीन को बचा लिया गया। वहीं, शनि (19) निवासी डुमरांव, थाना विक्रमगंज बक्सर बिहार और किशन तिवारी निवासी सीताकुंड हल्दी की डूबने से मौत हो गई।

नगरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के विसरुफ में मुन्नीलाल सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है। उनकी पुत्री की शादी 26 नवंबर को तय है। तैयारियों के लिए परिवार गांव आया हुआ था। शादी में शामिल होने के लिए लड़की के भाई के छह से अधिक दोस्त भी दिल्ली से पहुंचे थे। शनिवार दोपहर बाद पांच दोस्त गांव के तालाब पर घूमने गए।

वहां खड़ी नाव पर सवार होकर सेल्फी लेते हुए तालाब के बीच गहरे पानी में पहुंच गए। इसी दौरान नाव पलट गई। तैरना नहीं जानने के कारण पांचों युवक डूबने लगे और बचाव के लिए शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर मल्लाहों और ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगा दी।

सूचना पर नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि सेल्फी लेने के दौरान नाव पलटने से पांच युवक डूबे थे। ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया, जबकि दो की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन गांव पहुंचे। जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाई बजनी थी, वहां दो दोस्तों की मौत से मातम छा गया।

नगरा थाना क्षेत्र के विसरुफ गांव में पोखरे में डोंगी नाव पलटने से हुई दो युवकों की मौत के बाद प

नगरा थाना क्षेत्र के विसरुफ गांव में पोखरे में डोंगी नाव पलटने से हुई दो युवकों की मौत के बाद प



Source link

अभी अभी की खबरें