चौकियामोड़। ग्रामीण प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। सीयर ब्लॉक के सोनाडीह गांव स्थित खेल मैदान में फुटबॉल का प्रशिक्षण लेने वाली छह होनहार खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के ट्रायल के लिए हुआ है।

सभी खिलाड़ी आगरा स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में हिस्सा ले रही हैं। यहां बेहतर प्रदर्शन कर वे राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए अपना दमखम दिखाएंगी। छह बेटियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

राष्ट्रीय स्तर के ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ियों में आराध्या साहनी, काजल, अंजली, रोशनी, अंशिका मौर्या और रजनी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी लंबे समय से सोनाडीह खेल मैदान पर नियमित रूप से फुटबॉल का अभ्यास कर रही हैं।

निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के ट्रायल तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें