Report – Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया: कार्तिक पूर्णिमा पर मां गंगा की आरती में भाजपा के नेता-मंत्री नदारद रहे। DM-SP सहित अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन बलिया की बहू डॉ. सुषमा शेखर ने उपस्थित होकर सराहना बटोरी। ऐतिहासिक धार्मिक परम्परा के क्रम में मां गंगा की आरती में भाजपा नेता, नेत्री, मंत्री, चेयरमैन या पार्टी के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति ने उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

संयोग से जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा सहित सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता निभाई। इतना ही नहीं, बलिया की एकमात्र बहू एवं भाजपा की डॉ. सुषमा शेखर ने पार्टी की लाज बचाने और सराहना बटोरने में सफल रहीं। उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं और उनके सनातनी संस्कारों को सराहा।
आरोप है कि बलिया के भाजपा के सभी नेता, मंत्री, विधायक नदारद रहकर यह प्रमाणित कर दिया कि उनका सामाजिक धार्मिक अनुष्ठानों से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं बलिया की बहू डॉ. सुषमा शेखर बधाई की पात्र हैं।
