Balrampur News: बलरामपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर राप्ती नदी के सिसई और कोड़री घाट सहित विभिन्न स्थानों पर स्नान, पूजा-पाठ, दीपदान और मेले होंगे। सिसई व कोड़री घाट पर करीब 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। तराई क्षेत्र के ग्रामीण बैलगाड़ियों से मेले में आएंगे। ललिया के रतोही हनुमान मंदिर में दो दिवसीय मेला, संत सम्मेलन और भंडारा आयोजित होगा। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की है।
Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को जिले में आस्था व परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। दीपावली के अंतिम पर्व के रूप में मनाई जाने वाली कार्तिक पूर्णिमा पर जहां घरों और मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे, वहीं राप्ती नदी के विभिन्न घाटों को भी दीपों से सजाया जाएगा। श्रद्धालु नदी और पवित्र सरोवरों में स्नान-ध्यान कर पूजा-पाठ करेंगे। इसके साथ ही दान-पुण्य और गौदान कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के साथ परिवार व लोक मंगल की कामना करेंगे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले के सिसई घाट, कोड़री घाट सहित राप्ती नदी के विभिन्न घाटों पर नहाल मेला का आयोजन किया जाएगा। नदी व पवित्र सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालु विधि विधान से पूजा पाठ कर सुख समृद्धि की कमना करेंगे। कार्तिक पूर्णमा के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक तरीके से मेले का आयोजन किया जाएगा। राप्ती घाट स्थित सिसई, व कोड़री घाट व तराई क्षेत्र में सहित कई पारंपरिक स्थानों पर नहान मेले का आयोजन होगा। इन मेलों में आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचेंगे। खास बात यह है कि तराई क्षेत्र में आज भी ग्रामीण अपनी पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए बैलगाड़ियों से मेला देखने आते हैं। इससे मेले का पारंपरिक रंग और भी खास हो जाता है। राप्ती नदी के सिसई और कोड़री घाट पर भी हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जाती है। इस वर्ष यहां लगभग 25 हजार की संख्या में लोगों के मेले में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचते हैं। दुकानों पर घरेलू उपयोग की वस्तुओं, खिलौनों, मिठाइयों और खानपान के सामान की खरीदारी होगी। श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। मेले में खोया-पाया केन्द्र भी बनाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। एसपी मार्तण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि घाटों और मेला स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान, पूजा-पाठ और मेला भ्रमण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
राप्ती घाटों पर स्नान और दीपदान
राप्ती के घाटों पर दीपदान, स्नान-ध्यान कर श्रद्धालु करेंगे पूजा-पाठ:कार्तिक पूर्णिमा पर राप्ती नदी के घाटों पर धार्मिक आस्था का विशेष नजारा देखने को मिलेगा। सिसई घाट, कोड़री घाट सहित नदी के विभिन्न तटों पर श्रद्धालु सुबह से ही स्नान-ध्यान के लिए पहुंचेंगे। मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु नदी में डुबकी लगाकर पूजा-पाठ करेंगे। शाम को घाटों पर दीपदान का विशेष महत्व रहेगा। श्रद्धालु नदी के तट पर दीप जलाकर सुख-शांति और परिवार की मंगलकामना करेंगे। घरों और मंदिरों में भी दीप जलाए जाएंगे। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से घाटों को दीपों से सजाने की तैयारी की गई है। दीपों की रोशनी से जगमगाते घाटों पर धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण दिखाई देगा। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
रतोही हनुमान मंदिर में दो दिवसीय मेला
आज से लगेगा ललिया के रतोही हनुमान मंदिर में दो दिवसीय मेला :ललिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के रतोही स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला परिसर में झूले, सर्कस और बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों के साथ दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। मेला अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान संगम लाल तिवारी उर्फ अनूप तिवारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर संत सम्मेलन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग और खोया-पाया केंद्र बनाया गया है। कस्बे के मोहनदास बाबा मंदिर के बगल स्थित पोखरे में श्रद्धालु स्नान करेंगे। हनुमान मंदिर के निकट पोखरे की भी साफ-सफाई कराई गई है। मथुरा बाजार में राप्ती नदी के पास भी मेला लगेगा। थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
बैलगाड़ियों से मेले में पहुंचने की परंपरा
बैलगाड़ियों से मेला देखने पहुंचते हैं ग्रामीण, कायम है पुरानी परंपरा:आधुनिकता के दौर में जहां आवागमन के साधन तेजी से बदल रहे हैं, वहीं तराई क्षेत्र के कई गांवों में कार्तिक पूर्णिमा के मेले की एक पुरानी परंपरा आज भी जीवंत है। यहां ग्रामीण बैलगाड़ियों से परिवार के साथ मेला देखने पहुंचते हैं। बैलगाड़ियों पर बच्चों और महिलाओं के साथ खाने-पीने का सामान लेकर निकलने वाले ग्रामीण मेले के पारंपरिक स्वरूप को बनाए हुए हैं। मोहनदास बाबा मंदिर सहित तराई क्षेत्र के कई पारंपरिक मेला स्थलों पर इस दिन ग्रामीणों की खास चहल-पहल रहती है। बैलगाड़ियों से पहुंचने वाले परिवारों के लिए मेला केवल खरीदारी या घूमने-फिरने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप व पारिवारिक उल्लास का भी माध्यम होता है। नई पीढ़ी को भी इस परंपरा से जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बदलते समय के बावजूद बैलगाड़ियों से मेला पहुंचने का दृश्य ग्रामीण संस्कृति की विशिष्ट पहचान बना हुआ है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦कार्तिक पूर्णिमा पर राप्ती नदी के किन घाटों पर मेले का आयोजन होगा?−
सिसई घाट और कोड़री घाट सहित राप्ती नदी के विभिन्न घाटों पर मेले का आयोजन होगा।
✦सिसई और कोड़री घाट पर कितने लोगों के पहुंचने की संभावना है?+
✦रतोही हनुमान मंदिर में मेले के दौरान कौन से आयोजन होंगे?+
(function(w, d, pixelId, src, fallbackMs) {
var pvDone = false;
var sendPageView = function(onExit) {
if (pvDone) return;
pvDone = true;
try {
var fbp = (d.cookie.match(/(?:^|;\s*)_fbp=([^;]+)/) || [])[1];
if (!fbp) {
var rnd = new Uint32Array(1);
w.crypto.getRandomValues(rnd);
fbp = ‘fb.1.’ + Date.now() + ‘.’ + (1000000000 + (rnd[0] % 1000000000));
d.cookie=”_fbp=” + fbp + ‘;max-age=7776000;path=/;domain=.livehindustan.com;SameSite=Lax;Secure’;
}
var url=”https://www.facebook.com/tr?id=” + pixelId +
‘&ev=PageView’ +
‘&dl=” + encodeURIComponent(w.location.href) +
“&rl=” + encodeURIComponent(d.referrer || “‘) +
‘&if=false’ +
‘&ts=” + Date.now() +
“&fbp=’ + encodeURIComponent(fbp);
if (onExit && typeof w.fetch === ‘function’) {
// Survives page unload.
w.fetch(url, { mode: ‘no-cors’, keepalive: true, credentials: ‘include’ });
} else {
var img = new Image(1, 1);
img.referrerPolicy = ‘no-referrer-when-downgrade’;
img.src = url;
}
} catch (e) {}
};
// PageView: after load in an idle slot. Ads can hold load for
// 10s+, so cap the wait at 5s. Flush immediately on exit.
var pvScheduled = false;
var schedulePageView = function() {
if (pvScheduled) return;
pvScheduled = true;
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(function() { sendPageView(false); }, { timeout: 3000 });
} else {
w.setTimeout(function() { sendPageView(false); }, 0);
}
};
if (d.readyState === ‘complete’) {
schedulePageView();
} else {
w.addEventListener(‘load’, schedulePageView, { once: true });
w.setTimeout(schedulePageView, 5000);
}
w.addEventListener(‘pagehide’, function() { sendPageView(true); });
d.addEventListener(‘visibilitychange’, function() {
if (d.visibilityState === ‘hidden’) sendPageView(true);
});
// Full pixel library, later.
if (w.fbq) return;
var n = w.fbq = function() {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!w._fbq) w._fbq = n;
n.push = n; n.loaded = !0; n.version = ‘2.0’; n.queue = [];
// Automatic events add document click listeners that walk the DOM on
// every tap (INP). Only PageView is tracked, so turn them off.
fbq(‘set’, ‘autoConfig’, false, pixelId);
fbq(‘init’, pixelId);
// No fbq(‘track’, ‘PageView’): it is sent above.
var events = [‘pointerdown’, ‘keydown’, ‘touchstart’, ‘wheel’];
var opts = { passive: true, capture: true };
var libDone = false, timer;
var loadLib = function() {
var s = d.createElement(‘script’);
s.async = true;
s.src = src;
s.fetchPriority = ‘low’;
d.head.appendChild(s);
};
var idleLoadLib = function() {
// Never inside the gesture itself (INP): wait for an idle slot.
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(loadLib, { timeout: 5000 });
} else {
w.setTimeout(loadLib, 1000);
}
};
var triggerLib = function() {
if (libDone) return;
libDone = true;
clearTimeout(timer);
events.forEach(function(t) { w.removeEventListener(t, triggerLib, opts); });
// An early tap on slow 4G must not pull 270KB into the
// page-load window: also wait for load, or 5s after
// navigation start, whichever is first.
if (d.readyState === ‘complete’) return idleLoadLib();
var left = 5000 – ((w.performance && w.performance.now) ? w.performance.now() : 0);
if (left <= 0) return idleLoadLib();
var ran = false;
var go = function() { if (ran) return; ran = true; idleLoadLib(); };
w.addEventListener('load', go, { once: true });
w.setTimeout(go, left);
};
events.forEach(function(t) { w.addEventListener(t, triggerLib, opts); });
timer = w.setTimeout(triggerLib, fallbackMs);
})(window, document, '2442192816092061', 'https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js', 20000);
