कालिंजर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के चौथे दिन कालिंजर दुर्ग स्थित राठौर महल परिसर में बजरंगबली मंदिर के सामने मेला कमेटी की ओर से दंगल आयोजित किया गया। इसमें आगरा, बांदा, चित्रकूट, पन्ना, सतना और बरेली समेत कई क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे।

दंगल की सबसे रोमांचक कुश्ती बांदा के शिवमंगल टाइगर और बरेली के महेश राय के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने काफी देर तक एक-दूसरे को चुनौती दी। आखिरकार शिवमंगल टाइगर ने महेश राय को पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पन्ना के फूलचंद और बांदा के बल्लू पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला बराबरी पर छूटा। रवि मिश्रा ने रामेश को हराकर जीत दर्ज की, जबकि मुकैब पहलवान ने राहुल पटोखर को पराजित किया। मुकैब नारायणी समेत अन्य पहलवानों के बीच भी कई रोमांचक कुश्तियां हुईं।

दंगल में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकरण कबीर, मेला कमेटी अध्यक्ष दयाराम सोनकर, राकेश मिश्रा, पन्ना के दशरथ यादव, कल्लू महाराज, धर्मेंद्र सोनकर समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

——

नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक किया

वहीं मेले के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ किले पर उमड़ी। भक्तों ने जहां तालाबों में स्नान कर कालिंजर दुर्ग स्थित भगवान नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक किया। साथ ही खरीदारी व झूलों का लुत्फ उठाया। मेले में कानपुर से आए आकर्षक झूले बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण बने रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें