उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां छोड़ कर दूसरी पार्टियों में जाने का दौर शुरू हो गया है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड में बड़ा सियासी दांव चला है. बुंदेलखंड में बसपा का बड़ा चेहरा माना जाने वाले मयंक द्विवेदी को सपा पार्टी की सदस्यता दिलाई है. मयंक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था.  

मयंक द्विवेदी पूर्व बसपा विधायक स्वर्गीय पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के बेटे हैं. उनके पिता 2007 में नरैनी विधानसभा सीट से बसपा विधायक रह चुके हैं. मयंक द्विवेदी दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं. ऐसे में उनकी सपा में एंट्री को बांदा-चित्रकूट और बुंदेलखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. 

‘जो रूठे है उन सभी उम्मीदवारों को समझाएंगे’

अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में सदस्यता दिलाने के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी उन सभी उम्मीदवारों और नेताओं को समझाने का काम करेगी, जो किसी वजह से नाराज हैं. चुनाव से पहले कोशिश होगी कि पार्टी की सीटें बढ़ें और हमारी सरकार बने. 

रायबरेली में छात्रसभा के कार्यक्रम को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि हमारे छात्रसभा के कार्यकर्ता सभा कर रहे थे. बीजेपी के गुंडों पहुंचे और वो मारपीट करने लगे. जब इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई तो उन्होंने भेदभाव किया. पुलिस प्रशासन ने कार्यकताओं पर लाठीचार्ज किया.

UP नीट यूजी काउंसलिंग रद्द, चंद्रशेखर आजाद ने SC-ST छात्रों के लिए उठाई अब ये बड़ी मांग

सरकार सिर्फ विज्ञापनों में रोजगार देने का कर रही दावा 

सपा अध्यक्ष ने सांसद पप्पू निषाद के साथ कथित व्यवहार का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में जाति के आधार पर सम्मान और अपमान किया जा रहा है. अखिलेश ने कहा कि अगर कोई सरकार के लोगों की जाति का है तो उसे सम्मान मिलेगा, लेकिन अलग जाति का होने पर उसके साथ भेदभाव किया जाएगा.

अखिलेश यादव ने सरकार विज्ञापन के बजट पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में नौकरी नहीं है और सरकार सिर्फ विज्ञापनों में रोजगार देने का दावा कर रही है. अगर सरकार के विज्ञापनों को ही सच मान लिया जाए तो उत्तर प्रदेश में कोई बेरोजगार होना ही नहीं चाहिए.

बाराबंकी में घटा घाघरा-सरयू का जलस्तर, फिर भी नहीं थमा कटान, मस्जिद भी चपेट में



Source link

अभी अभी की खबरें