बांदा। मेरा युवा भारत की ओर से भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसकी थीम नशे को कहें ना, अपने सपनों को कहें हां रही।
इसमें वॉलीबॉल में श्रीराम क्लब और कबड्डी में जेएनवी तिंदवारी विजेोता रहा। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, सौ मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ पारंपरिक खेल मल्लखंभ का आयोजन हुआ। वॉलीबॉल बालक वर्ग में श्रीराम क्लब बांदा की टीम विजेता रही। टीम के कप्तान संजय कुमार थे। कबड्डी बालक वर्ग में जेएनवी तिंदवारी की टीम ने जीत दर्ज की। टीम की कमान शिवम ने संभाली।
सौ मीटर बालिका दौड़ में सोनम प्रथम, अंशिका द्वितीय और अंजना कुशवाहा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में राहुल सेन ने पहला, प्रशांत कुमार ने दूसरा और अंश पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में उमेश प्रथम, संजय द्वितीय और उत्कर्ष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में गुड़िया ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और रेशमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मल्लखंभ बालक वर्ग में युवराज प्रथम, सौरभ द्वितीय और अनुराग तृतीय रहे।
विजय पाल यादव, हमीद खान, वेद प्रकाश, धनीराम, कमल सिंह यादव और सत्यनारायण श्रीवास ने खेल प्रशिक्षक एवं निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के निदेशक एवं मुख्य अतिथि अंकित कुशवाहा, सुनील सक्सेना और जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत कराई।
