बरेली में एक प्रतिष्ठित मोबाइल फोन कंपनी की कर्मचारी युवती को कई दिन से कॉल पर धमकाकर अश्लील बातें कर रहे शोहदे ने उसे जबरन बुलाकर छेड़खानी कर दी। युवती के भाई व संगठनों के पदाधिकारियों ने दूसरे समुदाय के आरोपी युवक की पिटाई लगा दी। हंगामे के दौरान आरोपी भीड़ से बचकर भाग निकला। युवती के साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और शाहिल उर्फ संजू नाम के आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट करा दी।


Trending Videos

शहर निवासी युवती मोबाइल शोरूम पर कंपनी कर्मचारी है। शिवसेना जिला प्रमुख दीपक पाठक व अन्य नेताओं के साथ मंगलवार शाम कोतवाली आई युवती ने बताया कि वह इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहती है। उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला एक लड़का करीब आठ दिन से उन्हें रोज कॉल व मैसेज कर रहा है। वह खुद का नाम साहिल उर्फ संजू बताता है। 

आरोपी ने धमकाया- नहीं सुनी तो जिंदगी खराब कर देगा

युवती के मुताबिक कई बार कॉल आने पर जब उसने रिसीव किया तो साहिल ने उस पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर वह नहीं मिली तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इससे युवती सहम गई। मंगलवार दोपहर बाद वह गांधी उद्यान में उससे मिलने पहुंची। वहां साहिल ने उससे कैंट में चलकर बात करने को कहा। फिर उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की और उसे जबरन कैंट ले जाने की कोशिश की। उन्होंने विरोध कर खुद को छुड़ाने की कोशिश की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *