‘यह मामला जितना दबाया जाएगा, उतना ही उभरेगा’
मौलाना ने कहा कि “मैं वहां जाता, नमाज पढ़ता और ज्ञापन देकर लोगों को घर भेज देता, पर हमेशा की तरह मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया”। उनके पीछे झूठे लेटरपैड पर उनके नाम से बयान जारी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई। प्रशासन मुसलमानों को रसूल का नाम लेने की इजाजत नहीं दे रहा है। यह मामला जितना दबाया जाएगा, उतना ही उभरेगा।
मैं अभी तक नजरबंद हूं, गिरफ्तारी का भी है अंदेशा
मौलाना ने कहा कि मैं अभी तक नजरबंद हूं। बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है और अंदेशा है कि गिरफ्तार किया जाएगा। मोहम्मद के नाम पर जान देने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह रवैया ठीक नहीं है। एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। मुसलमानों ने नहीं, पुलिस ने अमन को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।
मुसलमानों ने कोई पत्थर नहीं चलाया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को बवाल का जिम्मेदार बताया। कहा कि दंगा नहीं हो सका तो पुलिस-प्रशासन ने मुसलमानों पर यह फसाद थोपा है। अगर मैं गिरफ्तार होता हूं तो भी मुल्क के लिए, शहर के लिए और कौम के लिए ऐसे काम करता रहूंगा।
बरेली में बवाल: पथराव-फायरिंग में 22 पुलिसकर्मी घायल, 30 आरोपी हिरासत में
बरेली में आई लव मोहम्मद के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को जुटी भीड़ मौलाना के नदारद रहने से अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की।



